Tuesday, September 25, 2018

अहंकार (EGO)


अहंकार 


             एक 45 साल का व्यक्ति अपनी बैल गाड़ी पर अनाज की एक बोरी चढ़ाने की कोशिश कर रहा था। उसे बोरी चढ़ाने में थोड़ी परेशानी हो रही थी क्योंकि वो भारी थी। तभी वहाँ से जा रहा एक नौजवान  उनकी ओर आया और बोला, ” आप जिस तरीके से बोरी चढ़ा रहे हैं वो गलत है। मेरे पास एक आसान तरीका है।”

            वो इस नौजवान की ये बात सुनकर गुस्सा हो गए और बोले , ” भाई तुम अपना काम करो।मैं इससे भी भारी बोरी चढ़ा चुका हूँ ।मुझे सारे तरीके पता है।"

           "यानि पहले भी आपने गलत तरीका इस्तेमाल किया होगा। “ उस नौजवान ने कहा।

           यह सुन उसने  बोरी छोड़ी। अपने हाथ झाड़े और गुस्से से बोले,  "तुम नौजवानो की यही समस्या है।थोड़ा पढ़-लिख लेते हो तो खुद को बहुत होशियार समझने लगते हो। ये नहीं जानते की हम सालों से यही काम कर रहे हैं। चले आते हो अपनी बुद्धि लगाने।"

             नौजवान उनकी बात पर मुस्कुराया  और बोला , "आपकी मर्जी, मैं तो आपके भले की बात कर रहा था।” और ये कहकर वो नौजवान जाने लगा।

             लेकिन तभी उस व्यक्ति को लगा कि क्यों न उसकी बात सुन ही ली जाए, अगर ठीक हुई तो सही नहीं तो जैसे काम होता आया है वैसे ही होता रहेगा।
             "सुनो लड़के ! बताओ तुम कौन सा तरीका बता रहे थे।”  वो बोले।

             वो नौजवान फ़ौरन उनके पास आया और इशारे से उन्हें बोरी के दूसरी तरफ जाने को कहा।

            “चलिए , अब आप उधर से पकड़िए और मैं इधर से पकड़ता हूँ। दोनों मिलकर उठाते हैं।” नौजवान बोला और फ़ौरन बोरी बैलगाड़ी पर जा पहुंची।



वे मुस्कुराये, आज एक अनजान नौजवान ने उन्हें एक बड़ी सीख दे दी थी।

इससे अपनी जिंदगी में दो सीख अपनायी जा सकती है। पहली ये कि ये जरूरी नहीं कि जो तरीके बहुत पहले से चले आ रहे है वो हमेशा ही सही हो और दूसरी ये कि इस दुनिया में अगर कोई भी काम सहयोग और सहानुभूति की भावना से किया जाए तो उस कार्य को आसानी से और बिना अधिक समय लिए किया जा जा सकता है।  वो हम और आप ही है जो इस दुनिया को बेहतर बना सकते है।


आपको आपके बेहतर भविष्य के लिए शुभकामनाएं।
धन्यवाद।

No comments:

Post a Comment

बुरे वक्त में क्या करें?

                   एक बार की बात है एक राजा था। वो विनम्र स्वभाव का था। लोगों की सेवा करना वो अपना धर्म समझता था। एक बार उस राजा के पास एक ...